September 20, 2026 12:57 am

September 20, 2026 12:57 am

DELHI में सुबह की बारिश से बढ़ी ठिठुरन, ठंड का डबल अटैक; प्रदूषण में गिरावट की उम्मीद

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कई दिनों से बारिश की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन शुक्रवार 9 जनवरी की सुबह आखिरकार बारिश ने दस्तक दे दी। सुबह-सुबह हुई हल्की बारिश से दिल्ली और आसपास के इलाकों में ठंड का असर और बढ़ गया है। बारिश के चलते लोगों को सर्दी की तीखी मार झेलनी पड़ रही है और ठिठुरन पहले से ज्यादा महसूस की जा रही है।
सुबह करीब 6 बजे से साउथ ईस्ट दिल्ली में रिमझिम बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही दिल्ली-नोएडा के कई इलाकों में भी हल्की बारिश देखने को मिली। आसमान में बादल छाए हुए हैं और उत्तर-पश्चिमी दिशा से चल रही शीतलहर ने ठंड को और तेज कर दिया है। तापमान में गिरावट के चलते राजधानी में ठंड का “डबल अटैक” महसूस किया जा रहा है।

छतरी लेकर निकले लोग, दफ्तर पहुंचने में हुई देरी
सुबह दफ्तर जाने वाले लोग छतरी लेकर घरों से निकलते नजर आए। कई लोग सड़क किनारे बारिश के कम होने का इंतजार करते दिखे। राहगीरों का कहना है कि पहले से ही ठंड के कारण हाथ-पैरों में कंपन हो रही थी, ऊपर से सुबह की बारिश ने हालात और मुश्किल बना दिए। बारिश के कारण कई लोगों को दफ्तर पहुंचने में भी देरी हुई।

प्रदूषण में राहत की उम्मीद
हालांकि, इस बारिश से लोगों को राहत की भी उम्मीद है। माना जा रहा है कि इससे दिल्ली के वायु प्रदूषण में गिरावट दर्ज की जा सकती है। फिलहाल दिल्ली में ग्रेप-3 की पाबंदियां हटाई जा चुकी हैं, लेकिन हाल के दिनों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) एक बार फिर बिगड़ रहा था। शुक्रवार सुबह दिल्ली का AQI 289 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। बारिश के चलते इसके और नीचे आने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने पहले ही 9 जनवरी को दिल्ली में बारिश की संभावना जताई थी और ठंड बढ़ने को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। शुक्रवार सुबह साउथ ईस्ट दिल्ली में हुई बारिश ने इस पूर्वानुमान को सही साबित कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले घंटों में ठंड का असर बना रह सकता है।
कुल मिलाकर, राजधानी में बारिश ने जहां ठंड को और बढ़ा दिया है, वहीं प्रदूषण से राहत की उम्मीद भी जगाई है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 4 5 6
Total Users : 416456
Total views : 667537

शहर चुनें