August 27, 2026 5:35 am

August 27, 2026 5:35 am

पंचकूला: राजदेव श्योकंद बने सुपरिंटेंडेंट, हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने जारी किया पदोन्नति आदेश

चंडीगढ़, 11 अगस्त 2026: हरियाणा सरकार के उच्चतर शिक्षा विभाग ने उच्चतर/स्कूल शिक्षा निदेशालय, पंचकूला में कार्यरत 11 उप-सुपरिंटेंडेंट को सुपरिंटेंडेंट पद पर पदोन्नत किया है। इनमें राजदेव स्योकन्द भी शामिल हैं। इस संबंध में विभाग की ओर से 10 अगस्त 2026 को औपचारिक आदेश जारी किया गया है।
विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्यपाल की ओर से इन अधिकारियों को उनके वर्तमान पद से पदोन्नत कर सुपरिंटेंडेंट के पद पर नियुक्त किया गया है। पदोन्नति के साथ अधिकारियों को हरियाणा सिविल सर्विसेज (रिवाइज्ड) पे रूल्स, 2016 के तहत लेवल-07, शेड्यूल-1 पे-मैट्रिक्स के अनुसार वेतनमान मिलेगा।


11 अधिकारियों को मिली पदोन्नति
पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में दीपक कुमार, महाबीर सिंह, मधु बाला, अशोक कुमार शर्मा, धरमपाल खीर, गोविंद राम, करमवीर सिंह, रणधीर सिंह, नरेंद्र सिंह राणा, राजदेव स्योकन्द (राजदेव) और मनोज वत्स शामिल हैं।
आदेश में दीपक कुमार को 5 जनवरी 2024 और महाबीर सिंह को 15 जुलाई 2025 से प्रभावी पदोन्नति का उल्लेख किया गया है। शेष अधिकारियों की पदोन्नति उनके द्वारा नए पद का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होगी।
एक वर्ष की रहेगी प्रोबेशन अवधि
पदोन्नत अधिकारियों को नए पद पर एक वर्ष की प्रोबेशन अवधि पर रखा जाएगा, जिसे सेवा नियमों के अनुसार बढ़ाया भी जा सकता है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि पदोन्नति प्राप्त करने वाले अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर पदोन्नत पद पर कार्यभार ग्रहण करना होगा, अन्यथा नियमों के अनुसार उनका दावा निरस्त किया जा सकता है।
वरिष्ठता और न्यायालय के फैसले के अधीन पदोन्नति
विभाग ने पदोन्नति आदेश में स्पष्ट किया है कि ये पदोन्नतियां संबंधित अधिकारियों के वरिष्ठों के अधिकारों को प्रभावित किए बिना की गई हैं। यदि भविष्य में किसी वरिष्ठ कर्मचारी का दावा स्वीकार किया जाता है, तो संबंधित अधिकारी को मूल पद पर वापस किया जा सकता है।
इसी तरह पदोन्नतियां किसी भी लंबित अनुशासनात्मक कार्रवाई तथा सरकार या न्यायालय के ऐसे निर्णय के अधीन रहेंगी, जिसका पदोन्नति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता हो।
आदेश के अनुसार यदि पदोन्नति के आधार पर उपलब्ध रिक्तियां समाप्त हो जाती हैं और सुपरिंटेंडेंट के पद पर कोई रिक्ति उपलब्ध नहीं रहती, तो संबंधित अधिकारियों को बिना किसी पूर्व सूचना के उनके मूल पद पर वापस किया जा सकता है।

राजदेव की पदोन्नति पर खुशी
राजदेव स्योकन्द के सुपरिंटेंडेंट पद पर पदोन्नत होने से उनके सहकर्मियों और परिचितों में खुशी का माहौल है। विभागीय सेवा में उनके कार्य अनुभव को देखते हुए इस पदोन्नति को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।
हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए.के. सिंह, आईएएस की ओर से जारी यह आदेश  के तहत जारी किया गया है।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 9 8 7 2 6
Total Users : 398726
Total views : 643668

शहर चुनें