August 29, 2026 1:16 am

August 29, 2026 1:16 am

PANCHKULA: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सेक्टर-1 में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस पर एनसीसी गर्ल्स आर्मी विंग ने हासिल किया तृतीय स्थान

बाबूगिरी हिंदी न्यूज़
पंचकूला, 15 अगस्त। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सेक्टर-1, पंचकूला में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शैलजा छाबड़ा ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान और समर्पण की भावना व्यक्त की।


स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड, सेक्टर-5, पंचकूला में आयोजित स्वतंत्रता दिवस परेड में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सेक्टर-1 की एनसीसी गर्ल्स आर्मी विंग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार ने एनसीसी कैडेट्स एवं उनके प्रशिक्षकों को बधाई दी।


महाविद्यालय में आयोजित समारोह के दौरान विद्यार्थियों तथा स्टाफ सदस्यों के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर वातावरण को राष्ट्रप्रेम से भर दिया। गीत, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और राष्ट्र की एकता-अखंडता का संदेश दिया।
प्राचार्या डॉ. शैलजा छाबड़ा ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों से देश की प्रगति, एकता और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी बोध कराती है।


कार्यक्रम के अंत में एनसीसी कैडेट्स, विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी गई।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 0 6 8
Total Users : 400068
Total views : 645598

शहर चुनें