रमेश गोयत
चंडीगढ़, 17 अगस्त। हरियाणा सरकार ने वित्तायुक्त कार्यालय में कार्यरत डिप्टी सेक्रेटरी वेदप्रकाश ढुल को पदोन्नति देते हुए ज्वाइंट सेक्रेटरी, हरियाणा सरकार के पद पर नियुक्त किया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद जारी आदेश के अनुसार उनकी पदोन्नति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
वित्तायुक्त कार्यालय, हरियाणा की ओर से 17 अगस्त 2026 को जारी आदेश में वेदप्रकाश ढुल के साथ डिप्टी सेक्रेटरी संदीप शर्मा को भी ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर पदोन्नत किया गया है। दोनों अधिकारियों को हरियाणा सिविल सर्विसेज (रिवाइज्ड पे) रूल्स, 2016 के तहत पे लेवल-13 प्रदान किया गया है।
दोनों अधिकारियों की नई पोस्टिंग के आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।
बधाई देने वालों का लगा तांता
गोवोवेदप्रकाश ढुल के ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर पदोन्नत होने की खबर सामने आते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, सहकर्मियों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें फोन, संदेश और सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं दीं। लोगों ने उनकी पदोन्नति को उनकी मेहनत, कार्यकुशलता और सेवाभाव का सम्मान बताते हुए नई जिम्मेदारी के लिए सफलता की कामना की। वेदप्रकाश ढुल मूल रूप से जिला कैथल के गांव हरसोला के रहने वाले है।
वेदप्रकाश ढुल ने जताया आभार
पदोन्नति पर खुशी व्यक्त करते हुए वेदप्रकाश ढुल ने कहा कि यह उपलब्धि ईश्वर की असीम कृपा तथा परिवार, वरिष्ठ अधिकारियों, मित्रों और शुभचिंतकों के आशीर्वाद एवं शुभकामनाओं का परिणाम है। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे ज्वाइंट सेक्रेटरी के रूप में मिली नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि इस अवसर पर मिले सभी लोगों के प्रेम, सहयोग और आशीर्वाद के लिए वह दिल से कृतज्ञ हैं। उन्होंने अपनी शुभकामना देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए संदेश का समापन “जय हिंद” के साथ किया।















Total Users : 398726
Total views : 643668