August 27, 2026 5:05 am

August 27, 2026 5:05 am

सोनीपत में 8000 रिश्वत लेते बिचौलिया रंगे हाथ गिरफ्तार, पुलिस उप निरीक्षक भी गिरफ्तार

रोहतक/सोनीपत, 21 अगस्त। भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के तहत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB), रोहतक की टीम ने शुक्रवार को ₹8,000 की रिश्वत लेते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राकेश निवासी खरखौदा, जिला सोनीपत के रूप में हुई है। वहीं, मामले में उप निरीक्षक हरिप्रकाश, थाना खरखौदा, को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि उप निरीक्षक द्वारा बिचौलिए के माध्यम से रिश्वत की मांग की जा रही थी।राजीनामा कराने और झूठे केस में फंसाने की धमकी के नाम पर मांगी थी रिश्वतब्यूरो को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके भाई के खिलाफ थाना खरखौदा में एक युवती से छेड़छाड़ के संबंध में शिकायत दी गई थी। शिकायत के अनुसार, मामले में राजीनामा कराने तथा झूठे मुकदमे में फंसाने से बचाने की एवज में उप निरीक्षक हरिप्रकाश द्वारा ₹20,000 की रिश्वत मांगी गई थी। बाद में यह राशि ₹8,000 में तय हुई।शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, जिसके बाद उसने मामले की सूचना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को दी।बिचौलिये के माध्यम से रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाशिकायत के आधार पर अभियोग संख्या 25, दिनांक 20.08.2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में मामला दर्ज किया गया। रेडिंग पार्टी गठित की गई। टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए बिचौलिये राकेश को ₹8,000 की रिश्वत लेते हुए खरखौदा से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।आरोप है कि उप निरीक्षक द्वारा बिचौलिए के माध्यम से रिश्वत की मांग की जा रही थी। ब्यूरो द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई एवं जांच जारी है। पूरी कार्रवाई स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में पारदर्शिता के साथ की गई।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 9 8 7 2 4
Total Users : 398724
Total views : 643666

शहर चुनें