August 31, 2026 9:37 am

August 31, 2026 9:37 am

शामली में हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड का बड़ा खुलासा, मुठभेड़ में दो शूटर ढेर

बाबूगिरी हिंदी न्यूज़

शामली, उत्तर प्रदेश। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस के अनुसार, हत्या में शामिल चार शूटरों में से दो शूटर सुमित और मोहित को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया है। दोनों के कब्जे से आधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोलीबारी में पुलिस के दो आरक्षी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

उत्तर प्रदेश के एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि अंकित बालियान की हत्या शामली कोतवाली के पास की गई थी। घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। जांच में सामने आया कि वारदात को चार शूटरों ने अंजाम दिया और इसके बाद सभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर फरार हो गए।
पुलिस ने आरोपियों का पीछा शुरू किया और जिले में नाकेबंदी कर दी गई। इसी क्रम में सोमवार सुबह करीब 4 बजे पुलिस टीम ने संदिग्ध मोटरसाइकिल को देखा।

करनाल की तरफ से आ रहे थे शूटर
शामली के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, हिजाना थाने के एसएचओ अपने थाने के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान करनाल की ओर से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस ने बाइक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उस पर सवार दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
इसके बाद बदमाशों ने मन्ना मादरा पुल के पास चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों पर भी गोलीबारी की। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने घिरने के बाद पुलिस पर जानलेवा हमला किया। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल
मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोलीबारी में पुलिस के दो आरक्षी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से आधुनिक हथियार भी बरामद किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, बरामद हथियारों और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
एडीजी अमिताभ यश ने कहा कि हत्याकांड में शामिल बाकी शूटरों और गैंग के वरिष्ठ सदस्यों की तलाश जारी है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
अंकित बालियान की हत्या के पीछे की पूरी साजिश, बाकी शूटरों और गैंग के अन्य सदस्यों की भूमिका को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

4 0 1 3 9 9
Total Users : 401399
Total views : 647393

शहर चुनें