September 20, 2026 6:34 am

September 20, 2026 6:34 am

HARYANA: जेजेपी ने संगठन का किया विस्तार, 32 पदाधिकारियों की नियुक्ति

चंडीगढ़, 10 जनवरी। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 32 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। यह नियुक्तियां जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के विचार-विमर्श के बाद की गई हैं।

जारी सूची के अनुसार जेजेपी प्रदेश कार्यकारिणी में विद्यासागर, दलजीत सिंह, दिनेश शर्मा, प्रदीप गोयल और जे.पी. दूहन को सदस्य बनाया गया है। वहीं डॉ. राजकुमार खटकड़, सुरेश राणा, सतबीर मलिक, वीरेंद्र बामल और परमजीत सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है। इसके अलावा फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में धीरज सिंह राजपूत को हलका अध्यक्ष बनाया गया है।
पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ में नियुक्तियां
जेजेपी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में शेर सिंह बैरागी को प्रदेश उपाध्यक्ष, खजान सिंह सैन को प्रदेश सचिव और सत्यवान प्रजापत को प्रदेश संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ में अनिल वाल्मीकि और सुरेंद्र मुलाना को प्रदेश संयुक्त सचिव बनाया गया है, जबकि मूलचंद कोहली, प्रदीप धानक, मामचंद वाल्मीकि और सुरेंद्र वाल्मीकि को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।
किसान प्रकोष्ठ में भी विस्तार
किसान प्रकोष्ठ में राममेहर, सुभाष सिसला और रणधीर सिंह जाडोला को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। राजेंद्र कस्वां को प्रदेश महासचिव तथा महिपाल सरपंच, अनिल धनाना और जयवीर ढांडा को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। किसान सेल की प्रदेश कार्यकारिणी में जेपी गोदारा और रघुबीर दहिया सदस्य होंगे।
वहीं रोहतक जिले में अमित संधु को किसान प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, जबकि महेंद्रगढ़ में कृष्ण कुमार यादव को जिला प्रभारी और मारू राम को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि इन नियुक्तियों से जेजेपी का संगठनात्मक ढांचा मजबूत होगा और प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 5 6 8
Total Users : 416568
Total views : 667675

शहर चुनें