: लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता
: कोर ग्रुप और जिला पदाधिकारियों के साथ की बैठक
बाबूगिरी न्यूज़
करनाल, 25 अक्टूबर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आगामी 5 नवंबर को करनाल में आयोजित होने वाली लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल होंगे। वह सुबह 10 बजे करनाल पहुंचेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता रविवार को करनाल पहुंचीं और भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में पार्टी के जिला कोर ग्रुप तथा जिला पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें कर तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने सेक्टर-12 स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विपक्षी दलों के भ्रामक प्रचार के जवाब में भाजपा के लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत आगामी 5 नवम्बर को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करनाल लोकसभा की पदयात्रा में शिरकत करने के लिए करनाल आएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल समेत वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहेंगे। रविवार शाम भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने करनाल पहुंचकर तैयारियों को लेकर बैठकें की। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने जिला कोर ग्रुप के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर, जिला प्रभारी जवाहर यादव, विधायक जगमोहन आनंद, विधायक रामकुमार कश्यप, विधायक योगेन्द्र राणा व अन्य नेता मौजूद रहे। बैठक में पदयात्रा के रूट, कार्यकर्ताओं को निमंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य जरूरी विषयों पर चर्चा हुई। इसके उपरांत करनाल विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं और भाजपा संगठन के पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने कार्यक्रम से जुड़े दायित्वों को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठकों के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता सेक्टर-12 स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं। यहां उन्होंने आयोजन से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में होने वाली इस पदयात्रा को लेकर पार्टी संगठन तैयारियों में जुटा है। प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यक्रम की सफलता के लिए संगठन के विभिन्न स्तरों पर समन्वित प्रयास करने पर जोर दिया।













Total Users : 440002
Total views : 699273