October 12, 2026 12:39 pm

October 12, 2026 12:39 pm

यमुनानगर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला हत्याकांड, बहू ने प्रेमी संग मिलकर सास की हत्या की

यमुनानगर : हरियाणा के यमुनानगर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही सास की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

संदिग्ध हालात में हुई थी बुजुर्ग महिला की मौत
जानकारी के अनुसार, थाना छप्पर क्षेत्र के गांव हरगढ़ में जुलाई माह में एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मामले में थाना छप्पर में एफआईआर दर्ज की गई, जिसके बाद अपराध शाखा-1 यमुनानगर ने जांच शुरू की।
प्रभारी अपराध शाखा-1 राज कुमार के नेतृत्व में गठित टीम, जिसमें उप निरीक्षक कपिल कुमार, मुख्य सिपाही कुलदीप, बृजपाल और जगीर सिंह शामिल थे, ने जांच के दौरान अहम सुराग जुटाए। पुलिस टीम ने हत्या के मुख्य आरोपी राजेश कुमार को मामली कला गांव के पास से गिरफ्तार किया।

प्रेमी-प्रेमिका ने मिलकर रची हत्या की साजिश
पुलिस पूछताछ में राजेश कुमार ने खुलासा किया कि उसने यह वारदात अपनी प्रेमिका शिवानी के साथ मिलकर अंजाम दी। शिवानी आरोपी के ही गांव की रहने वाली है और उसकी करीब दो वर्ष पहले गांव हरगढ़ निवासी जितेंद्र से शादी हुई थी। राजेश की निशानदेही पर पुलिस ने शिवानी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पहले नशीली दवा, फिर डंडे और तकिये से हत्या
डीएसपी आशीष चौधरी ने बताया कि बुजुर्ग महिला अपनी बहू शिवानी को प्रेमी से बात करने से रोकती थी, जिससे शिवानी नाराज रहती थी। इसी रंजिश के चलते शिवानी और उसके प्रेमी ने हत्या की योजना बनाई। आरोपियों ने पहले बुजुर्ग महिला को नशे की गोलियां खिलाने की कोशिश की, लेकिन जब दवाइयों का असर नहीं हुआ तो बहू ने डंडे से सिर पर वार किया और बाद में तकिये से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपियों ने वारदात को हादसे का रूप देने के लिए चारपाई से गिरने की झूठी कहानी गढ़ी, लेकिन पुलिस जांच में पूरा मामला उजागर हो गया।

दो दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी
पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर हत्या से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 1 4 6
Total Users : 429146
Total views : 684352

शहर चुनें