October 12, 2026 2:10 pm

October 12, 2026 2:10 pm

उत्तर भारत में शीतलहर और घने कोहरे का कहर, DELHI-NCR में जनजीवन प्रभावित

नई दिल्ली: उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर लगातार बना हुआ है। पहाड़ी राज्यों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है, वहीं मैदानी इलाकों खासकर दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर, घना कोहरा और बर्फीली हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

बुधवार को राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम रहा। हालांकि यह बीते दो-तीन दिनों की तुलना में थोड़ा अधिक है। अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा रहा। इस दौरान हवा में नमी का स्तर 51 से 100 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया।

मौसम विभाग का येलो अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार सुबह हल्के से घने कोहरे की संभावना जताई गई है, जबकि दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
IMD ने बताया कि 16 से 20 जनवरी के बीच तापमान में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि 20 से 25 जनवरी के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

वायु गुणवत्ता बनी चिंता का विषय
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार गुरुवार सुबह 7:15 बजे तक दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 354 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है।

दिल्ली-एनसीआर के अन्य शहरों में भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं—फरीदाबाद में AQI 312, गुरुग्राम में 318, गाजियाबाद में 325, ग्रेटर नोएडा में 308 और नोएडा में 312 दर्ज किया गया।
राजधानी के अधिकांश इलाकों में AQI स्तर 300 से 400 के बीच बना हुआ है, जबकि कुछ क्षेत्रों में यह 200 से 300 के बीच दर्ज किया गया। ठंड, कोहरा और प्रदूषण के इस त्रिकोणीय असर ने लोगों की सेहत और रोजमर्रा की गतिविधियों पर गहरा प्रभाव डाला है

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 1 7 8
Total Users : 429178
Total views : 684399

शहर चुनें