April 5, 2026 12:40 pm

April 5, 2026 12:40 pm

संत महापुरुषों की शिक्षाओं से सामाजिक समरसता को सशक्त कर रही है हरियाणा सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

संत गुरु रविदास जयंती पर 31 जनवरी को कुरुक्षेत्र के उमरी में होगा भव्य राज्य स्तरीय समारोह

कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में आयोजित होगा कार्यक्रम
चंडीगढ़, 16 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि प्रदेश सरकार संत महापुरुषों की शिक्षाओं और उनके जीवन मूल्यों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उनकी जयंती पर सरकारी स्तर पर समारोह आयोजित कर रही है। इससे समाज में सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का मजबूत संदेश दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इसी कड़ी में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर 31 जनवरी को कुरुक्षेत्र के उमरी में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार करेंगे।
मुख्यमंत्री को दिया गया जयंती समारोह का निमंत्रण
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी के नेतृत्व में उनके आवास संत कबीर कुटीर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने मुख्यमंत्री को गुरु रविदास जयंती समारोह में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया।

Oplus_131072

आज भी समाज को दिशा दे रही हैं गुरु रविदास जी की शिक्षाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की शिक्षाएं आज भी समाज को मार्गदर्शन प्रदान कर रही हैं। राज्य सरकार गुरु रविदास जयंती को पूरी श्रद्धा, सम्मान और भव्यता के साथ मनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी वर्गों से कार्यक्रम को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए समन्वय और सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

14 जिलों से ब्लॉक स्तर तक पहुंचेंगे श्रद्धालु
विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि यह राज्य स्तरीय समारोह 31 जनवरी को कुरुक्षेत्र के उमरी में आयोजित होगा। इसमें प्रदेश के 14 जिलों—पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, हिसार, जींद, हांसी, झज्जर और फतेहाबाद से ब्लॉक स्तर तक, जबकि शेष 9 जिलों से जिला स्तर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।

श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए पुख्ता इंतजाम
उन्होंने कहा कि समारोह के दौरान यातायात, सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएंगी। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार हर जिले में विशेष समितियों का गठन किया जाएगा, जो निमंत्रण पत्र वितरण और आयोजन के समन्वय का कार्य करेंगी।

कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल, नीलोखेड़ी से विधायक भगवान दास कबीर पंथी, भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता, भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया, भाजपा नेता बन्तो कटारिया तथा केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के मुख्य मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 1 3 9
Total Users : 291139
Total views : 493319

शहर चुनें