May 23, 2026 8:23 pm

May 23, 2026 8:23 pm

जाती विवाद में निकाह टूटा, पंजाब से आई बारात बैरंग लौटी; मामला थाने तक पहुंचा

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर जिले में निकाह के लिए पंजाब से आई बारात बिरादरी (कास्ट) विवाद के चलते बिना दुल्हन लौट गई। रिश्ता तय कराने वाले बिचौलिए द्वारा कास्ट की सही जानकारी न देने से दोनों पक्षों में टकराव हो गया। मामला थाने तक पहुंचा, जहां घंटों चले हंगामे के बाद पुलिस ने दुल्हन को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। मजिस्ट्रेट के समक्ष दुल्हन के बयान दर्ज कराए गए हैं।

थाने पहुंचा निकाह का मामला
पूरा मामला यमुनानगर जिले के छोटा लापरा गांव का है। जांच अधिकारी के अनुसार, गांव के एक मुस्लिम परिवार की लड़की का रिश्ता करीब एक माह पहले पंजाब के राजपुरा निवासी मुस्लिम परिवार के युवक से तय हुआ था। निकाह से महज तीन दिन पहले लड़की पक्ष को लड़के की बिरादरी की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने निकाह से इनकार कर दिया।

कास्ट को लेकर बढ़ा विवाद
जांच में सामने आया कि लड़की मलाह कास्ट से संबंधित है, जबकि लड़का तेली कास्ट का है। लड़की पक्ष का आरोप है कि बिचौलिए ने शुरुआत में यह जानकारी छुपाई। इसके बावजूद तय कार्यक्रम के अनुसार 16 जनवरी को दूल्हा पक्ष बारात लेकर लड़की के घर पहुंच गया, जिससे विवाद और बढ़ गया।

लड़की पक्ष की पहले से थी शिकायत
पुलिस ने बताया कि लड़की वालों ने तीन दिन पहले ही थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और निकाह से साफ इनकार कर दिया था। थाने में दोनों पक्षों को बुलाकर समझाने की कोशिश की गई, लेकिन आरोप-प्रत्यारोप के चलते कोई समाधान नहीं निकल सका। कई घंटे की खींचतान के बाद पुलिस ने दुल्हन को वन स्टॉप सेंटर भेजा, जहां मजिस्ट्रेट के सामने उसके बयान दर्ज किए गए।

पुलिस का कहना
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 2 3 5 5 5
Total Users : 323555
Total views : 540268

शहर चुनें