October 12, 2026 12:34 pm

October 12, 2026 12:34 pm

पानीपत में तांत्रिक की दरिंदगी: बेटे के इलाज के बहाने महिला का अपहरण, 10 दिन तक बनाया बंधक, दुष्कर्म का आरोप

पानीपत: पानीपत से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कथित तांत्रिक ने बेटे के इलाज के बहाने आई महिला को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश किया, फिर असम के कामाख्या क्षेत्र के जंगलों में ले जाकर करीब 10 दिन तक बंधक बनाकर रखा और इस दौरान बार-बार दुष्कर्म किया।

इलाज के नाम पर भरोसा, फिर रची साजिश
पीड़िता के मुताबिक, उसका बेटा लंबे समय से बीमार था। इसी दौरान वह एक तांत्रिक के संपर्क में आई, जिसने बेटे को ठीक करने का भरोसा दिलाया। महिला उसकी बातों में आ गई और पूजा के बहाने यमुना नदी पर बुलाए जाने पर वहां पहुंची। आरोप है कि पूजा के दौरान ‘जल आचमन’ के नाम पर तांत्रिक ने उसे नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई।

कामाख्या के जंगलों में ले जाकर बनाया बंधक
होश आने पर महिला ने खुद को असम के कामाख्या क्षेत्र के जंगलों में पाया, जहां उसे बंधक बनाकर रखा गया। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और 10 दिनों तक उसके साथ दरिंदगी करता रहा।

लोकेशन ट्रैक कर पुलिस ने बचाया
इधर, महिला के लापता होने पर परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रैक की और महिला को सुरक्षित बरामद कर पानीपत वापस लाया।

आरोपी तांत्रिक पर गंभीर धाराओं में केस
पुलिस ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 1 4 3
Total Users : 429143
Total views : 684349

शहर चुनें