May 23, 2026 10:39 pm

May 23, 2026 10:39 pm

शराब के नशे में महिला के घर घुसा ASI, जींद में पुलिसकर्मी पर गिरी गाज

जींद: हरियाणा के जींद जिले में एक महिला के घर में शराब के नशे में घुसकर अभद्रता करने के आरोप में तैनात एएसआई यशवीर के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने आरोपी एएसआई को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं, महिला थाने में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

महिला की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई
डीएसपी संदीप कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत मिलते ही एएसआई यशवीर को निलंबित कर दिया गया था। शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर में घुसकर बदतमीजी करने के आरोप
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत टेंडरी मोड़ पुलिस चौकी में तैनात एएसआई यशवीर पर महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार, बीते शुक्रवार की रात एएसआई शराब के नशे में उसके घर में घुस गया और अभद्र व्यवहार करने लगा। महिला का आरोप है कि एएसआई ने उसके और उसकी बहन के हाथ भी पकड़े।
डायल 112 पर कॉल करते ही फरार हुआ आरोपी
महिला ने बताया कि जब उसने डायल 112 पर फोन किया तो एएसआई मौके से भाग गया। पीड़िता ने इस पूरी घटना की वीडियो भी बनाई, जिसे पुलिस को सौंपा गया है।

बेटे के जन्मदिन के दौरान हुई घटना
शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसके घर बेटे का जन्मदिन मनाया जा रहा था। रात करीब साढ़े 11 बजे एएसआई नशे की हालत में घर पहुंचा। विरोध करने पर उसने धमकी दी और जबरन घर में घुस गया। महिला के अनुसार, एएसआई के तीन साथी बाहर गाड़ी में बैठे थे।

एसपी का सख्त संदेश
पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने स्पष्ट कहा है कि महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और सम्मान से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने दो टूक कहा कि आरोपी चाहे कोई भी हो, दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की निष्पक्ष जांच जारी है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 2 3 5 9 2
Total Users : 323592
Total views : 540323

शहर चुनें