August 29, 2026 12:56 pm

August 29, 2026 12:56 pm

डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिपर की चपेट में आईं दो महिला वकील, बाल-बाल बची जान

बिना नंबर प्लेट वाले टिपर से हादसा, बार एसोसिएशन ने जताया रोष
डेराबस्सी, 19 जनवरी: डेराबस्सी के तहसील रोड पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बिना नंबर प्लेट वाले मिट्टी से भरे एक तेज रफ्तार टिपर ने पैदल जा रहीं दो महिला नोटरी वकीलों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों वकील घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वकील मैडम प्रतिभा और मैडम बबीता अदालत परिसर की ओर पैदल जा रही थीं। इसी दौरान जाम में फंसे टिपर चालक ने लापरवाही से वाहन आगे बढ़ा दिया, जिससे दोनों वकील उसकी चपेट में आ गईं। गनीमत यह रही कि सामने अचानक एक मोटरसाइकिल आ जाने से टिपर रुक गया, जिससे बड़ा जान-माल का नुकसान होने से बच गया।
घटना के बाद वकीलों में भारी रोष देखने को मिला। बार एसोसिएशन के प्रधान विक्रमजीत सिंह दप्पर की अगुवाई में वकीलों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और दिन के समय शहर में टिपरों की एंट्री पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की। वकीलों का कहना है कि भारी वाहनों की बेलगाम आवाजाही से आम लोगों की जान लगातार खतरे में है।

प्रशासन का आश्वासन
मामले को लेकर एसडीएम अमित गुप्ता ने वकीलों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही संबंधित विभागों के साथ बैठक कर दिन के समय टिपरों की आवाजाही पर रोक लगाई जाएगी। साथ ही बिना नंबर प्लेट और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 3 2 3
Total Users : 400323
Total views : 645929

शहर चुनें