August 27, 2026 5:36 am

August 27, 2026 5:36 am

HIMACHAL: उप-मुख्यमंत्री ने जल शक्ति विभाग के विश्राम गृहों के लिए ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल का किया शुभारंभ

[IT_EPOLL id=”1″][/IT_EPOLL]शिमला। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जल शक्ति विभाग के विश्राम गृहों के लिए ऑनलाइन आरक्षण प्रणाली का औपचारिक शुभारंभ किया। यह पहल राज्य में डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल का मुख्य उद्देश्य विश्राम गृहों की बुकिंग प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है। इससे विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ आम जनता को भी जल शक्ति विभाग के विश्राम गृहों में ठहरने के लिए आसानी से कमरा बुक करने की सुविधा मिलेगी।
उन्होंने बताया कि नई ऑनलाइन व्यवस्था के तहत एक क्लिक पर कमरे की बुकिंग सुनिश्चित होगी और तुरंत बुकिंग कन्फर्मेशन प्राप्त हो सकेगा। इससे पहले की तरह लंबा इंतजार और असमंजस समाप्त होगा। आवेदन करने के कुछ ही मिनटों में बुकिंग की स्थिति की जानकारी मिल जाने से अतिथियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
जल शक्ति विभाग के सचिव अभिषेक जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग के पास प्रदेशभर में कुल 87 विश्राम गृह हैं, जिनमें 324 कमरे उपलब्ध हैं। बुकिंग के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट jsv.hp.nic.in एवं jsvresthouse.hp.gov.in पर सीधे लॉग इन कर आवेदन किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि हिमाचली अतिथियों के लिए कमरे का किराया 500 रुपये तथा गैर-हिमाचली अतिथियों के लिए 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। बुकिंग के समय कुल राशि का 50 प्रतिशत अग्रिम भुगतान करना होगा, जबकि शेष राशि चेक-आउट के समय जमा की जा सकेगी। इस प्रणाली से विश्राम गृहों की ऑक्यूपेंसी बढ़ेगी और विभाग की आय में भी वृद्धि होगी।
डिजिटल व्यवस्था के साथ-साथ विभाग द्वारा 50 बिंदुओं की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) भी लागू की गई है, जिसमें विश्राम गृहों के रख-रखाव और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके अंतर्गत बिस्तरों की साफ-सफाई, शौचालयों की स्वच्छता, बिजली उपकरणों व फिटिंग्स का नियमित रखरखाव तथा परिसरों की समग्र देखरेख सुनिश्चित की जाएगी।
इस अवसर पर प्रमुख अभियन्ता अंजु शर्मा, मुख्य अभियन्ता अनिल मेहता, हेमन्त तनवर, दीपक गर्ग, मुकेश हीरा सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

 

 

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 9 8 7 2 6
Total Users : 398726
Total views : 643668

शहर चुनें