August 29, 2026 5:06 am

August 29, 2026 5:06 am

उत्तर भारत में सर्दी बरकरार, DELHI-NCR में कोहरा और प्रदूषण से परेशानी

नई दिल्ली: उत्तर भारत के कई हिस्सों में सर्दी का असर लगातार बना हुआ है। हालांकि दिन में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है, लेकिन सुबह और रात के समय ठंड का अहसास बरकरार है। देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है, जबकि दिन में तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण भी गंभीर स्तर पर पहुंच गया है।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.1 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है।

आज का मौसम पूर्वानुमान
बुधवार, 21 जनवरी को राजधानी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। सुबह के समय कई इलाकों में कोहरा देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में धूप के साथ हल्की बारिश की संभावना भी जताई है।

आगे कैसा रहेगा मौसम
22 जनवरी को न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं 23 जनवरी को न्यूनतम तापमान बढ़कर 9 से 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

प्रदूषण गंभीर श्रेणी में
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार बुधवार सुबह 7:30 बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 341 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। एनसीआर के अन्य शहरों की बात करें तो फरीदाबाद और गुरुग्राम में AQI 325, गाजियाबाद में 332, ग्रेटर नोएडा में 338, नोएडा में 318 और 315 दर्ज किया गया। दिल्ली के अधिकांश इलाकों में AQI का स्तर 300 से ऊपर और कई स्थानों पर 400 के करीब बना हुआ है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कतें हो रही हैं।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 0 8 6
Total Users : 400086
Total views : 645616

शहर चुनें