August 29, 2026 6:19 am

August 29, 2026 6:19 am

भारत अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रबंधन सम्मेलन (IICDEM)–2026 का भव्य शुभारंभ

60 देशों के प्रतिनिधि, 42 निर्वाचन निकाय और 27 देशों के राजदूत हुए शामिल

चंडीगढ़ / नई दिल्ली | 21 जनवरी 2026।
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय भारत अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रबंधन सम्मेलन (IICDEM)–2026 का बुधवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में भव्य शुभारंभ हुआ। यह सम्मेलन 21 से 23 जनवरी 2026 तक चलेगा।
विशेष स्वागत समारोह में भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार तथा निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी ने विश्व के विभिन्न देशों से आए लगभग 60 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों का औपचारिक स्वागत किया। ये प्रतिनिधि अपने-अपने देशों के निर्वाचन प्रबंधन निकायों (Election Management Bodies – EMBs) का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

उद्घाटन सत्र में 1,000 से अधिक प्रतिभागियों की भागीदारी
सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में करीब 1,000 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें 42 निर्वाचन प्रबंधन निकायों के प्रतिनिधि, 27 देशों के राजदूत एवं उच्चायुक्त,
70 से अधिक राष्ट्रीय संस्थानों के विशेषज्ञ,
भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी,
तथा देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEOs) शामिल रहे।

36 विषयगत समूह, चंडीगढ़ को मिला EVM विषय

सम्मेलन के तहत 36 विषयगत समूहों का गठन किया गया है, जिनका नेतृत्व राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कर रहे हैं।
केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) विषय सौंपा गया है। इस विषय पर अध्ययन और अनुभव साझा करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने यूटी चंडीगढ़ को एंटीगुआ एवं बारबुडा के साथ साझेदार बनाया है। इससे अंतरराष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं और निर्वाचन प्रक्रियाओं के तुलनात्मक अनुभवों का आदान-प्रदान संभव होगा।

अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों का चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा स्वागत
सम्मेलन की पूर्व संध्या पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, यूटी चंडीगढ़, स्वप्निल एम. नाइक, आईएएस ने प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों का स्वागत किया। इनमें आर्थर जी. बी. थॉमस, अध्यक्ष, एंटीगुआ एवं बारबुडा निर्वाचन आयोग, इयान एस. ह्यूजेस, सुपरवाइज़र ऑफ इलेक्शंस, एंटीगुआ एवं बारबुडा शामिल रहे।

वैश्विक निर्वाचन चुनौतियों पर होगा मंथन
तीन दिवसीय सम्मेलन के दौरान सामान्य एवं पूर्ण अधिवेशन आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें उद्घाटन सत्र, EMB नेताओं की पूर्ण बैठक, EMB कार्य समूह बैठकें, तथा विभिन्न विषयगत सत्र शामिल हैं। इन सत्रों में वैश्विक निर्वाचन चुनौतियों, अंतरराष्ट्रीय निर्वाचन मानकों, नवाचारों और सर्वोत्तम प्रथाओं पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा।

चंडीगढ़ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर अमनदीप सिंह भट्टी (निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी-सह-अपर उपायुक्त), नवीन रत्तू (एईआरओ-सह-एसडीएम, सेंट्रल), राजीव तिवारी (एईआरओ-सह-निर्वाचन मीडिया नोडल अधिकारी), पवित्र सिंह (निदेशक, हॉस्पिटैलिटी), डॉ. संजय बाठिश (उप नोडल अधिकारी, ईवीएम) सहित चंडीगढ़ प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
यह सम्मेलन भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं और निर्वाचन प्रबंधन में उसकी वैश्विक नेतृत्वकारी भूमिका को और सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 0 9 6
Total Users : 400096
Total views : 645634

शहर चुनें