June 21, 2026 8:52 pm

June 21, 2026 8:52 pm

HARYANA: 20 फरवरी तक फिर खुलेगा एचकेआरएनएल (HKRNL) पोर्टल, अनुबंध कर्मचारियों का होगा डाटा पोर्ट

चंडीगढ़, 21 जनवरी: हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों की ओर से प्राप्त लगातार अनुरोधों को देखते हुए हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRNL) के पोर्टल को एक बार फिर खोलने का निर्णय लिया है। इसके तहत पात्र अनुबंध कर्मचारियों का डाटा दोबारा पोर्ट किया जा सकेगा।

मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 20 फरवरी 2026 तक एक अलग विंडो खोली जाएगी। यह विंडो केवल उन विभागों, बोर्डों और निगमों के लिए होगी, जिनके अनुबंध कर्मचारियों की तैनाती को अनुबंध कर्मी तैनाती नीति–2022 के तहत वित्त विभाग से पहले ही स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।

स्वीकृति अपलोड होने के बाद ही खुलेगा पोर्टल
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित विभाग द्वारा वित्त विभाग से प्राप्त स्वीकृति की प्रति एचकेआरएनएल पोर्टल पर अपलोड किए जाने के बाद ही उस विभाग के लिए पोर्टल खोला जाएगा।

इन कर्मचारियों का डाटा होगा अपलोड
एचकेआरएनएल पोर्टल उन अनुबंध कर्मचारियों का विवरण अपलोड करने के लिए पुनः खोला जाएगा,
जिन्हें 31 मार्च 2022 या उससे पहले नियुक्त किया गया था, औरवजो वर्तमान में सेवा में कार्यरत हैं।
सरकार का यह कदम हरियाणा अनुबंध कर्मचारी सेवा सुरक्षा अधिनियम, 2024 के तहत पात्र कर्मचारियों को मिलने वाले लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

पहले भी खोला जा चुका है पोर्टल
गौरतलब है कि इससे पहले 13 अगस्त 2024 को जारी निर्देशों के तहत एचकेआरएनएल पोर्टल को 30 सितंबर 2024 तक खोला गया था और सभी विभागों, बोर्डों व निगमों को निर्धारित समय-सीमा में डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 4 9 2 0 6
Total Users : 349206
Total views : 576541

शहर चुनें