October 12, 2026 11:56 am

October 12, 2026 11:56 am

PUNJAB: 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हवलदार गिरफ्तार, विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

चंडीगढ़, 21 जनवरी: पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने जिला फिरोजपुर के थाना लक्खोके बहिराम में तैनात हवलदार (हेड कांस्टेबल) हरपाल सिंह को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई गांव सरूप सिंह वाला, तहसील गुरुहरसहाय, जिला फिरोजपुर निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर की गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसके भाई के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है और आरोपी हवलदार ने मामले में मदद करने तथा उसके भाई को किसी अन्य केस में नामजद न करने के बदले एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।
प्रवक्ता के अनुसार, आरोपी हवलदार पहले ही शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये रिश्वत के रूप में ले चुका था और शेष रकम की लगातार मांग कर रहा था। शिकायतकर्ता ने रिश्वत की मांग से जुड़ी बातचीत रिकॉर्ड कर विजिलेंस ब्यूरो को सौंपी।
शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में जाल बिछाया और आरोपी हवलदार को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो थाना फिरोजपुर में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 1 3 0
Total Users : 429130
Total views : 684334

शहर चुनें