May 23, 2026 9:54 pm

May 23, 2026 9:54 pm

आज का पंचांग | 23 जनवरी 2026, शुक्रवार वसंत पंचमी पर्व आज, ज्ञान–विद्या की देवी सरस्वती की आराधना का विशेष दिन

आज 23 जनवरी 2026, शुक्रवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इस तिथि की अधिष्ठात्री देवी माता ललिता त्रिपुर सुंदरी मानी जाती हैं। पंचमी तिथि सामान्यतः शुभ कार्यों के लिए उत्तम मानी जाती है और आज वसंत पंचमी का पावन पर्व भी मनाया जा रहा है। इस दिन विद्या, कला, संगीत और ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा का विशेष महत्व होता है।

23 जनवरी 2026 का पंचांग
विक्रम संवत: 2082
मास: माघ
पक्ष: शुक्ल
तिथि: पंचमी
दिन: शुक्रवार
योग: परिध
नक्षत्र: पूर्वभाद्रपदा
करण: बव
चंद्र राशि: कुंभ
सूर्य राशि: मकर
सूर्योदय: सुबह 07:14 बजे
सूर्यास्त: शाम 05:51 बजे
चंद्रोदय: सुबह 09:52 बजे
चंद्रास्त: रात 10:18 बजे
राहुकाल: 11:13 से 12:33 बजे
यमगंड: 15:12 से 16:32 बजे

शुभ कार्यों के लिए नक्षत्र अनुकूल नहीं
आज चंद्रमा कुंभ राशि में और पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र में स्थित हैं। इस नक्षत्र का विस्तार कुंभ राशि के 20 डिग्री से लेकर मीन राशि के 3:20 डिग्री तक माना जाता है। इसके देवता रुद्र और नक्षत्र स्वामी बृहस्पति हैं।
ज्योतिष के अनुसार यह नक्षत्र संघर्ष, शत्रु नाश, कीटनाशक छिड़काव, आग से जुड़े कार्य, कचरा जलाने अथवा विनाशकारी गतिविधियों के लिए उपयुक्त माना जाता है, लेकिन विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे शुभ संस्कारों के लिए इसे अनुकूल नहीं माना जाता।

आज का वर्जित समय
आज 11:13 बजे से 12:33 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार के शुभ कार्य करने से बचना चाहिए। इसके अलावा यमगंड, गुलिक काल, दुर्मुहूर्त और वर्ज्यम् समय में भी शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।

 

 

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 2 3 5 8 2
Total Users : 323582
Total views : 540308

शहर चुनें