September 21, 2026 4:44 am

September 21, 2026 4:44 am

न्यू चंडीगढ़ में खादी की नई पहचान: ओमेक्स सिटी में खुला खादी सेवा संघ का बिक्री केंद्र

न्यू चंडीगढ़। स्वदेशी सोच और आत्मनिर्भर भारत की भावना को सशक्त करते हुए खादी सेवा संघ ने ओमेक्स सिटी, न्यू चंडीगढ़ में अपने नए खादी बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया। बढ़ती जन-आवश्यकताओं और शुद्ध, स्वदेशी उत्पादों को एक सुलभ मंच प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया यह केंद्र अब न्यू चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए खादी का नया ठिकाना बनकर उभरा है।

इस बिक्री केंद्र का उद्घाटन राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह सिद्धू ने खादी सेवा संघ के अध्यक्ष के.के. शारदा के नेतृत्व में किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी सुभाष गोयल ने की, जबकि निफ्ट के निदेशक डॉ. अमनदीप सिंह ग्रोवर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह में पंजाब खादी बोर्ड तथा विभिन्न सामाजिक, औद्योगिक और बैंकिंग संस्थानों से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से पंजाब खादी बोर्ड के सचिव रमणदीप सिंह, पंजाब खादी फेडरेशन के अध्यक्ष सोहन लाल सैनी, एयू बैंक के सर्किल हेड गुरविंदर सिंह लूथरा, क्लस्टर हेड पुनीत शर्मा, बैंक प्रबंधक जसपाल सिंह, ओमेक्स के प्रेसिडेंट भूपेंद्र सिंह और वाइस प्रेसिडेंट मनोज सूरी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर खादी सेवा संघ के उपाध्यक्ष रमन गुप्ता, सचिव गुरपाल सिंह, सह-सचिव ओंकार चंद, मैनेजर पल्लवी रामपाल सहित संघ के कई सदस्य मौजूद रहे। साथ ही प्रेम विज, डॉ. अनीश गर्ग, डॉ. विनोद शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, नीरज अधिकारी, अशोक भंडारी, संजीव शारदा, देव राज त्यागी, राकेश शर्मा, दीपक, अमनदीप सिंह, विक्रम अरोड़ा, दिलशाद अंसारी और करनैल सिंह सहित अनेक साहित्यकार और समाजसेवी भी समारोह में शामिल हुए।

खादी सेवा संघ के अध्यक्ष के.के. शारदा ने अपने संबोधन में कहा कि खादी केवल वस्त्र नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की पहचान है। इस बिक्री केंद्र के माध्यम से आम जनता तक शुद्ध, स्वदेशी और गुणवत्तापूर्ण खादी उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। साथ ही यह पहल ग्रामीण कारीगरों, महिलाओं और छोटे उत्पादकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

उन्होंने बताया कि इस केंद्र पर दैनिक उपयोग की अनेक लोकप्रिय खादी वस्तुएं उपलब्ध हैं, जिनमें सोशल खादी मेहंदी, कच्ची घानी सरसों का तेल, अचार-मुरब्बा, मूसली पाक, यवन कॉस्मेटिक्स, हेयर ऑयल, फेस क्रीम, फेस पाउडर के अलावा खादी फैब्रिक में महिलाओं और पुरुषों के कुर्ता-पायजामा, तौलिया और रुमाल शामिल हैं।

उद्घाटन अवसर पर समाजसेवी सुभाष गोयल एवं सरस्वती वेलफेयर, पानीपत द्वारा ₹31,000 की खरीदारी की गई, जबकि गुरमीत कौर ने ₹11,000 की खरीद की। इसके अतिरिक्त उपस्थित साहित्यकारों और समाजसेवियों ने भी बिक्री केंद्र से विभिन्न खादी उत्पादों की खरीदारी कर इस पहल को प्रोत्साहित किया।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 7 3 5 6
Total Users : 417356
Total views : 668735

शहर चुनें