May 23, 2026 9:54 pm

May 23, 2026 9:54 pm

HARYANA: पुलिस कांस्टेबल भर्ती में 3 वर्ष की आयु छूट, अभ्यर्थी 31 जनवरी 2026 तक कर सकेंगे आवेदन

चंडीगढ़, 23 जनवरी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने सीईटी–2025 के अंतर्गत विज्ञापित पुलिस कांस्टेबल भर्ती में अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए सभी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की आयु छूट प्रदान करने का निर्णय लिया है। आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट
https://adv012026.hryssc.com/
के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पोर्टल सक्रिय कर दिया गया है। साथ ही, आवेदन की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2026 से बढ़ाकर 31 जनवरी 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक) कर दी गई है।
2022 के बाद सीईटी न होने से आयु सीमा से बाहर हो रहे थे युवा
श्री हिम्मत सिंह ने कहा कि यह निर्णय उन अभ्यर्थियों को अवसर देने के उद्देश्य से लिया गया है, जो वर्ष 2022 के बाद सीईटी परीक्षा आयोजित न हो पाने के कारण आयु सीमा से बाहर हो रहे थे। वर्ष 2025 में पुनः सीईटी परीक्षा आयोजित होने के बाद पात्र युवाओं को समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए यह आयु छूट प्रदान की गई है।
अधिक युवाओं को मिलेगा भर्ती प्रक्रिया में अवसर
उन्होंने कहा कि इस फैसले से बड़ी संख्या में योग्य युवा भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। आयोग भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

5500 पदों पर होगी भर्ती
उल्लेखनीय है कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत सीईटी फेज–II में हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके अंतर्गत—
4500 पद – पुरुष कांस्टेबल
600 पद – महिला कांस्टेबल
400 पद – हरियाणा रेलवे पुलिस
कुल 5500 पदों पर भर्ती की जाएगी।
अंतिम तिथि के बाद नहीं मिलेगा कोई अवसर
आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे 31 जनवरी 2026 (रात्रि 11:59 बजे) से पहले अपना आवेदन सुनिश्चित करें। अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार का अतिरिक्त समय या विस्तार नहीं दिया जाएगा।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 2 3 5 8 2
Total Users : 323582
Total views : 540308

शहर चुनें