July 14, 2026 9:50 am

July 14, 2026 9:50 am

यूनियन बजट 2026 और विकसित भारत 2047 पर मंथन के लिए NDA की संसदीय दल बैठक मंगलवार को

नई दिल्ली: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) मंगलवार को एक अहम संसदीय दल की बैठक आयोजित करेगा, जिसमें यूनियन बजट 2026 और ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को लेकर सरकार के विजन पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। यह बैठक सुबह 9:30 बजे नई दिल्ली में होगी।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित एनडीए के सभी मंत्री और सांसद शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी एनडीए संसदीय दल की बैठक को संबोधित भी करेंगे।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बैठक में एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से यूनियन बजट 2026 की प्रमुख विशेषताओं और दीर्घकालिक सोच को सामने रखेंगी। इसमें बताया जाएगा कि यह बजट किस प्रकार 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।
बैठक के दौरान बजट की प्रमुख घोषणाओं, नीतिगत फैसलों और उनके लाभों को आम जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने को लेकर गाइडलाइंस दी जाएंगी। इसके लिए एक स्पष्ट रोडमैप भी प्रस्तुत किया जाएगा।
गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में यूनियन बजट 2026 पेश किया था। यह उनका नौवां केंद्रीय बजट था, जो तीन प्रमुख ‘कर्तव्यों’ से प्रेरित रहा। इन कर्तव्यों का उद्देश्य प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत करना, जनता की आकांक्षाओं को पूरा करना और यह सुनिश्चित करना है कि हर परिवार, समुदाय और क्षेत्र को संसाधनों एवं विकास के अवसरों तक समान पहुंच मिले।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट की सराहना करते हुए इसे “अपार अवसरों का हाईवे” बताया। उन्होंने कहा कि जिस ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पर भारत सवार है, उसे इस बजट से नई ऊर्जा और गति मिलेगी। पीएम मोदी ने कहा कि यह बजट वर्तमान के सपनों को हकीकत में बदलेगा और 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए एक मजबूत नींव रखेगा।
प्रधानमंत्री ने बजट को “युवा शक्ति बजट” करार देते हुए कहा कि यह युवा भारत की सोच, सपनों, दृढ़ संकल्प और ऊर्जा को दर्शाता है। उनके अनुसार बजट के प्रावधान सभी क्षेत्रों में लीडर्स, इनोवेटर्स और क्रिएटर्स को तैयार करने में सहायक होंगे।

पीएम मोदी ने आगे कहा,
“मेडिकल हब विकसित करने, एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स को तैयार करने, ऑरेंज इकोनॉमी और एवीजीसी (AVGC) सेक्टर को बढ़ावा देने, पर्यटन को प्रोत्साहित करने और खेलो इंडिया मिशन के जरिए नए अवसर सृजित करने तक — यह बजट युवाओं के लिए आगे बढ़ने और नेतृत्व करने के रास्ते खोलता है।”

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 6 8 6 5 0
Total Users : 368650
Total views : 602938

शहर चुनें