November 27, 2026 4:38 pm

November 27, 2026 4:38 pm

DELHI-NCR में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, फरवरी का सबसे ठंडा दिन दर्ज

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। सोमवार को कड़ाके की ठंड और बर्फीली हवाओं ने दिल्लीवालों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार पिछले चार वर्षों में फरवरी का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया।
सोमवार को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक है। हवा में नमी का स्तर 100 से 86 प्रतिशत के बीच बना रहा। राजधानी का राजघाट इलाका सबसे ठंडा रिकॉर्ड किया गया, जहां अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
सुबह के समय मध्यम से घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया। इससे दृश्यता में भारी गिरावट दर्ज की गई। खासतौर पर सुबह 8 से साढ़े 8 बजे के बीच आईजीआई एयरपोर्ट पर दृश्यता घटकर मात्र 100 मीटर रह गई, जिससे हवाई यातायात प्रभावित हुआ।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को भी मध्यम से घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। दिन के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। विभाग के अनुसार 8 फरवरी तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकि घना कोहरा बना रह सकता है।
उधर, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक मंगलवार सुबह 7 बजे तक दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 254 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। दिल्ली-एनसीआर के शहर फरीदाबाद में AQI 212, गुरुग्राम में 218, गाजियाबाद में 225, ग्रेटर नोएडा में 228 और नोएडा में 222 दर्ज किया गया। राजधानी के अधिकांश इलाकों में AQI 200 से 300 के बीच बना हुआ है, जबकि कुछ क्षेत्रों में यह 100 से 200 के बीच रिकॉर्ड किया गया।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 6 3 1 4 2
Total Users : 463142
Total views : 731692

शहर चुनें