June 15, 2026 5:18 pm

June 15, 2026 5:18 pm

PANCHKULA: अवैध अतिक्रमण व नो-पार्किंग पर सख्ती, ट्रैफिक सुधार के लिए पंचकूला में विशेष अभियान

पंचकूला, 5 फरवरी 2026: शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर, सुरक्षित और निर्बाध बनाए रखने के उद्देश्य से पंचकूला सिटी ट्रैफिक पुलिस ने नगर निगम पंचकूला के सहयोग से बुधवार को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान अवैध अतिक्रमण, सड़क किनारे लगने वाली दुकानों और नो-पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
अभियान के तहत सेक्टर-26 में सड़क किनारे अवैध रूप से लगने वाली सब्ज़ी की दुकानों को नगर निगम की टीम के साथ मिलकर हटवाया गया। इसी क्रम में ओजस अस्पताल, सेक्टर-26 के पास सड़क पर लगी अवैध दुकानों को हटाकर यातायात को सुचारू किया गया। साथ ही नो-पार्किंग में खड़े वाहनों के चालान काटे गए।
माजरी चौक पर सड़क पर खड़े ऑटो-रिक्शा, ट्रक और पिकअप वाहनों के विरुद्ध नो-पार्किंग के चालान किए गए, जिससे जाम की समस्या में कमी आई। कार्रवाई के दौरान बिना नंबर प्लेट की एक स्कूटी को इंपाउंड भी किया गया।
इसके अतिरिक्त हाउसिंग बोर्ड बॉर्डर पर चंडीगढ़ की ओर सड़क किनारे खड़े ऑटो व ई-रिक्शा हटवाने को लेकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर से वार्ता की गई तथा इस संबंध में औपचारिक पत्राचार भी किया गया।
शहर में स्थायी समाधान की दिशा में कदम उठाते हुए सेक्टर-17/18 राउंडअबाउट पर यातायात को निरंतर सुचारू बनाए रखने के लिए दो ट्रैफिक पुलिस जवानों को स्थायी रूप से तैनात किया गया है।
पंचकूला सिटी ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि
“अतिक्रमण मुक्त सड़कें और यातायात नियमों का पालन ही सुरक्षित व सुचारू यातायात की कुंजी है। इसमें आमजन का सहयोग आवश्यक है।”

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 4 4 1 2 5
Total Users : 344125
Total views : 569513

शहर चुनें