October 12, 2026 2:11 pm

October 12, 2026 2:11 pm

PANCHKULA: पिंजौर में ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कसी नकेल

18 चालान किए गए; ऑटो चालकों, नंबर प्लेट ढककर चलने वाले वाहनों एवं यातायात बाधित करने वाली रेहड़ियों पर कार्रवाई

पंचकूला/05 फरवरी :पिंजौर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं जाम मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से थाना यातायात सूरजपुर की टीम द्वारा एसआई अभिषेक के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान ऑटो चालकों तथा नंबर प्लेट को ढककर चलने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। मौके पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान किए गए। इस दौरान ऑटो चालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे अपने वाहन अवैध अथवा अनियंत्रित ढंग से कहीं भी खड़े न करें तथा यातायात व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस का पूर्ण सहयोग करें। साथ ही सभी वाहन चालकों को क्षेत्र में जाम मुक्त सड़कें बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।

इसी क्रम में चंडीमंदिर लाइट के समीप पंचकूला–शिमला हाईवे पर अवैध रूप से खड़ी रेहड़ी-फड़ी वालों के विरुद्ध भी विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात में बाधा उत्पन्न कर रही रेहड़ियों के मौके पर ही चालान किए गए।

अभियान के दौरान कुल 18 ; ऑटो, मोटरसाइकिलों एवं अवैध रूप से खड़ी रेहड़ियों के चालान मौके पर किए गए।

पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुविधा, सड़क सुरक्षा तथा सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 1 7 8
Total Users : 429178
Total views : 684399

शहर चुनें