August 29, 2026 12:56 pm

August 29, 2026 12:56 pm

PANCHKULA: क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की बड़ी कार्रवाई, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

3 चोरी की मोटरसाइकिलें व 5 मोबाइल फोन बरामद, आरोपी के खिलाफ पहले से 4 मामले दर्ज

आरोपी को 14 दिन का न्यायिक रिमांड

पंचकुला/05 फरवरी : पंचकुला पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम द्वारा एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलें एवं पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहित उर्फ मोरी पुत्र बलवीर सिंह, निवासी खड़क मंगोली, पंचकुला के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 पंचकुला की टीम ने इंचार्ज एसआई मुकेश सैनी के नेतृत्व में सेक्टर-14 पंचकुला क्षेत्र में विशेष नाकाबंदी के दौरान आरोपी को काबू किया।

पुलिस रिमांड अवधि के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा तीन मोटरसाइकिलें—दो स्प्लेंडर एवं एक सीटी-100—बरामद की गईं। इसके अतिरिक्त आरोपी के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के कुल पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। बरामद सभी सामान को नियमानुसार पुलिस कब्जे में लेकर मालखाने में जमा करवा दिया गया है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पंचकुला के विभिन्न थानों में वाहन चोरी के चार मामले पहले से दर्ज हैं। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस संबंध में मनप्रीत सिंह सूदन, डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक पंचकुला ने कहा,

“पंचकुला पुलिस अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। वाहन चोरी जैसी घटनाओं में शामिल अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से अपील है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।”

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 3 2 4
Total Users : 400324
Total views : 645930

शहर चुनें