November 27, 2026 5:00 pm

November 27, 2026 5:00 pm

पंचकूला नगर निगम मेयर पद के लिए भाजपा नेता ओपी भोला ने ठोका दावा

पंचकूला, 10 फरवरी: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी बीएंडआर) से सेवानिवृत्त सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर ओपी भोला ने पंचकूला नगर निगम के मेयर पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।
सेक्टर-26, पंचकूला निवासी ओपी भोला ने मंगलवार को जिला भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात कर उन्हें अपना बायोडाटा सौंपा और मेयर पद के लिए पार्टी नेतृत्व से विचार किए जाने का अनुरोध किया।


ओपी भोला वर्ष 2016 से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं और संगठन में विभिन्न स्तरों पर कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हैं तथा जिला पर्यावरण संरक्षण संयोजक के रूप में भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
लोक निर्माण विभाग में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए ओपी भोला एक अधिवक्ता भी हैं। प्रशासनिक अनुभव के साथ-साथ संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के कारण वे पार्टी में एक अनुभवी चेहरा माने जाते हैं।
बताया गया है कि ओपी भोला इससे पहले वर्ष 2019 में गुहला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट पर विधायक पद के लिए भी आवेदन कर चुके हैं। अब पंचकूला नगर निगम मेयर पद के लिए उन्होंने औपचारिक रूप से अपनी दावेदारी जताकर राजनीतिक हलचल तेज कर दी है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 6 3 1 5 5
Total Users : 463155
Total views : 731720

शहर चुनें