May 23, 2026 7:58 pm

May 23, 2026 7:58 pm

DELHI-NCR में सर्दी की विदाई, गर्मी ने दी दस्तक तापमान सामान्य से ऊपर, धूप हुई तेज; बारिश के आसार नहीं

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में अब ठंड धीरे-धीरे विदा लेती नजर आ रही है और मौसम में गर्माहट बढ़ने लगी है। राजधानी दिल्ली के सफदरजंग क्षेत्र में बुधवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया।
सुबह के समय हल्की धुंध और आसमान में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धुंध साफ हो गई और तेज धूप निकल आई, जिससे दिन में गर्मी का अहसास बढ़ गया।

तापमान में लगातार बढ़ोतरी के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे और इजाफा होगा। न्यूनतम तापमान 17 फरवरी तक बढ़कर 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 27 डिग्री से बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है, जिससे शाम के समय भी गर्मी महसूस की जाएगी।

सुबह धुंध, दिन में धूप; बारिश की संभावना नहीं
मौसम विभाग का कहना है कि सुबह के वक्त बादल छाए रहने के कारण हल्की धुंध बनी रह सकती है, हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है। 14 फरवरी के बाद आंशिक बादल और तेज हवाओं के कारण मौसम कुछ हद तक खुशगवार रह सकता है।

20–25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
दिल्ली-एनसीआर में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है, जिससे सुबह और शाम के समय अत्यधिक गर्मी महसूस नहीं होगी। दिन के समय आसमान अधिकतर साफ रहेगा और धूप तेज रहेगी, जबकि सुबह के समय धुंध बने रहने की संभावना बनी रहेगी।

सर्दी लगभग खत्म, अब गर्मी का एहसास
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में सर्दी अब काफी हद तक खत्म हो चुकी है और आने वाले दिनों में गर्मी का असर और बढ़ेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। हवाओं की गति में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन मौसम ज्यादातर साफ बना रहेगा।
हालांकि देश के कई हिस्सों में अभी ठंड का असर बरकरार है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने समय से पहले दस्तक दे दी है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 2 3 5 4 3
Total Users : 323543
Total views : 540254

शहर चुनें