August 29, 2026 3:12 am

August 29, 2026 3:12 am

इंडियन नेशनल लोकदल के संगठन में बड़ा बदलाव – पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा को इनेलो के नेशनल पार्लियामेंट्री बोर्ड का बनाया चेयरमैन

पूर्व विधायक भरत सिंह छोकर को बनाया गया मेंबर सेक्रेटरी, पूर्व विधायक राधे श्याम शर्मा को बनाया गया सदस्य

नेशनल पार्लियामेंट्री बोर्ड में विधायक अदित्य देवीलाल और विधायक अर्जुन चौटाला के साथ साथ तीन पूर्व विधायकों को भी दी गई जगह
चंडीगढ़, 12 फरवरी। इंडियन नेशनल लोकदल के संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए नेशनल पार्लियामेंट्री बोर्ड के चेयरमैन समेत 1 सदस्य सचिव और 5 नए सदस्य बनाए गए हैं। पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला की जगह नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। पूर्व विधायक भरत सिंह छोकर को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए मेंबर सेक्रेटरी बनाया गया है।

पूर्व विधायक शेर सिंह बडशामी, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरएस चौधरी, पूर्व डीजीपी एमएस मलिक, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, पूर्व विधायक राधे श्याम शर्मा, डबवाली से इनेलो विधायक अदित्य देवीलाल, रानियां से इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला, पूर्व विधायक ओम प्रकाश गोरा, पूर्व विधायक धर्मपाल ओबरा, पूर्व विधायक रणवीर सिंह मंदोला और कमल नागपाल को सदस्य नियुक्त किया गया है। नेशनल पार्लियामेंट्री बोर्ड में बदलाव के बाद अब सदस्यों की संख्या 6 से बढक़र 11 हो गई है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 0 7 8
Total Users : 400078
Total views : 645608

शहर चुनें