September 20, 2026 7:56 am

September 20, 2026 7:56 am

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने चंडीगढ़ प्रशासन का कैलेंडर–2026 किया जारी

चंडीगढ़, 02 जनवरी 2026: पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने शुक्रवार की पंजाब राज भवन में चंडीगढ़ प्रशासन के वर्ष 2026 के कैलेंडर का औपचारिक विमोचन किया। इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य सचिव  एच. राजेश प्रसाद, राज्यपाल के प्रधान सचिव विवेक प्रताप सिंह, सचिव जनसंपर्क सुश्री प्रेरणा पुरी, प्रशासक के विशेष सचिव अभिजीत विजय चौधरी, उपायुक्त निशांत कुमार यादव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री कंवरदीप कौर तथा निदेशक जनसंपर्क राजीव तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
 राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार किए गए इस आकर्षक एवं व्यावहारिक एक-पृष्ठीय कैलेंडर की सराहना करते हुए कहा कि यह कैलेंडर न केवल प्रशासनिक सूचनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है, बल्कि प्रशासन और आम जनता के बीच संवाद, पारदर्शिता और सहभागिता को भी मजबूत करेगा।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2026 का यह कैलेंडर नागरिकों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा और चंडीगढ़ प्रशासन की कार्यप्रणाली को और अधिक जनोन्मुखी बनाने में सहायक रहेगा।
बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 6 4 7
Total Users : 416647
Total views : 667778

शहर चुनें