August 27, 2026 11:48 pm

August 27, 2026 11:48 pm

चंडीगढ़ में संदिग्ध मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, 49 थाना प्रभारी ओमप्रकाश लाइन हाजिर

चंडीगढ़। शहर में रिटायर्ड इंस्पेक्टर के बेटे की पत्नी अमनदीप कौर की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस विभाग ने सख्त कदम उठाया है। जांच में लापरवाही बरतने के आरोप में सेक्टर-49 थाना प्रभारी ओम प्रकाश को डा. सागर प्रीत हुड्डा के आदेश पर लाइन हाजिर कर दिया गया है।

विसरा रिपोर्ट में जहर की पुष्टि
मामले में आई विसरा रिपोर्ट ने पुलिस जांच को नया मोड़ दे दिया है। रिपोर्ट में स्पष्ट तौर पर पुष्टि हुई है कि अमनदीप कौर की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज मृत्यु की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर मामला दर्ज
पुलिस ने सेक्टर-51 स्थित पुलिस सोसायटी निवासी रिटायर्ड इंस्पेक्टर स्वर्ण सिंह, उनके बेटे गगनदीप सिंह और बहू गुरजीत कौर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पहले से था परिजनों को शक
अमनदीप कौर के मायके पक्ष ने शुरू से ही ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए थे। परिजनों का कहना था कि बेटी को दहेज को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। मामला संदिग्ध लगने पर विसरा सैंपल जांच के लिए केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) भेजा गया था। रिपोर्ट में जहर की पुष्टि के बाद मायके पक्ष की आशंकाएं सही साबित हुईं।
कनाडा जाने की तैयारी पर भी उठे सवाल
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि अमनदीप की मौत से पहले उसके पति गगनदीप सिंह के कनाडा जाने की तैयारी चल रही थी, जिसे लेकर परिवार में विवाद बना हुआ था। मायके पक्ष का दावा है कि इसी दबाव और उत्पीड़न के चलते अमनदीप को जहर खाने के लिए मजबूर किया गया।

पुलिस जांच तेज, और कार्रवाई के संकेत
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। विसरा रिपोर्ट के बाद जांच में तेजी लाई गई है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं, इस मामले में लापरवाही को लेकर विभागीय स्तर पर आगे भी कार्रवाई हो सकती है।
यह मामला एक बार फिर दहेज उत्पीड़न और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 9 9 2 3 9
Total Users : 399239
Total views : 644471

शहर चुनें