July 14, 2026 5:55 am

July 14, 2026 5:55 am

HARYANA: सहकारी समिति के सैल्समैन को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रोहतक/सोनीपत, 20 फरवरी 2026।भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा की रोहतक टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला सोनीपत के गांव भैंसवाल कालां स्थित सहकारी समिति में कार्यरत सैल्समैन को 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुभाष (56 वर्ष), निवासी गांव कटवाल, जिला सोनीपत के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में अभियोग संख्या 05 दिनांक 20.02.2026 के तहत धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

ऋण सीमा बढ़ाने के नाम पर मांगी थी रिश्वत
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता किसान है और उसके पास करीब 3 एकड़ कृषि भूमि है। उसने सहकारी समिति भैंसवाल से एमसीएल कार्ड बनवाया हुआ है, जिसकी ऋण सीमा 60,000 रुपये निर्धारित है। शिकायतकर्ता अपनी ऋण सीमा बढ़वाना चाहता था।
17 फरवरी 2026 को जब वह इस संबंध में सैल्समैन सुभाष से मिला, तो आरोपी ने एमसीएल कार्ड की सीमा बढ़ाने की एवज में 15,000 रुपये रिश्वत की मांग की। बाद में बातचीत के दौरान सौदा 10,000 रुपये में तय हुआ।

योजनाबद्ध तरीके से की गई कार्रवाई
शिकायत मिलने के बाद ब्यूरो ने तुरंत कानूनी प्रक्रिया अपनाई। निरीक्षक जगजीत सिंह, उप-केन्द्र सोनीपत के नेतृत्व में रेडिंग टीम गठित की गई। योजनाबद्ध कार्रवाई के दौरान आरोपी को 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
बरामद की गई राशि को नियमानुसार जब्त कर लिया गया है। मामले की गहन जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर सख्ती
इस संबंध में ब्यूरो के निदेशक डॉ. ए.एस. चावला ने कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई गई है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को निष्पक्ष व गंभीरतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

आमजन से अपील
ब्यूरो ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना तुरंत हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 1800-180-2022 या हेल्पलाइन नंबर 1064 पर दें।

 

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 6 8 3 8 3
Total Users : 368383
Total views : 602576

शहर चुनें