September 21, 2026 9:41 am

September 21, 2026 9:41 am

पंचकूला का गौरव बने वंश शर्मा, बिना कोचिंग जेईई मेन्स में 99.07 पर्सेंटाइल हासिल

पवन राणा

बरवाला/पंचकूला। बरवाला क्षेत्र के गांव रिहोड़ निवासी समाजसेवी मोहित शर्मा के सुपुत्र वंश शर्मा ने जेईई मेन्स परीक्षा में 99.07 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त कर पंचकूला व पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खास बात यह रही कि वंश ने बिना किसी कोचिंग संस्थान की मदद के यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

इस उपलब्धि पर हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं पंचकूला से वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान चंद गुप्ता ने वंश शर्मा को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बिना कोचिंग के इतनी उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करना अत्यंत गर्व और प्रेरणा का विषय है।

ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि वंश शर्मा ने अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और अनुशासन के बल पर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि वंश की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

उन्होंने विश्वास जताया कि वंश आगे भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे और देश-प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष धमेन्द्र सन्धु, पूर्व सरपंच अमित शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता शशि भूषण, पूर्व मंडल अध्यक्ष गौतम राणा, पूर्व चेयरमैन अशोक शर्मा सहित गांव के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और वंश शर्मा को शुभकामनाएं दीं।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 7 4 7 1
Total Users : 417471
Total views : 668885

शहर चुनें