August 28, 2026 7:51 am

August 28, 2026 7:51 am

10 करोड़ की फिरौती की धमकी: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर ठाणे के बिल्डर को जान से मारने की चेतावनी

ठाणे/सतना। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर ठाणे के प्रमुख बिल्डर रुद्र त्रिपाठी (60) से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगे जाने का मामला सामने आया है। रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है।
मध्य प्रदेश के सतना जिला के शिवराजपुर निवासी और ठाणे में लंबे समय से बिल्डिंग कारोबार से जुड़े रुद्र त्रिपाठी को 11 फरवरी को अपने गृह ग्राम में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान व्हाट्सएप कॉल के जरिए पहली धमकी मिली।
बताया जा रहा है कि 20 फरवरी को एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से दोबारा संपर्क किया गया और ऑडियो क्लिप भेजकर 10 करोड़ रुपये की मांग दोहराई गई। संदेश में कथित तौर पर कहा गया कि यदि तय समय में रकम नहीं दी गई तो “मरने के लिए तैयार रहो।”
पुलिस में शिकायत दर्ज
मामले को गंभीरता से लेते हुए रुद्र त्रिपाठी ने नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों के अनुसार, कॉल डिटेल और अंतरराष्ट्रीय नंबर की जांच की जा रही है। साइबर सेल की मदद से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि धमकी वास्तव में गैंग से जुड़ी है या किसी ने गैंग के नाम का दुरुपयोग किया है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और पीड़ित की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 9 9 3 2 6
Total Users : 399326
Total views : 644581

शहर चुनें