November 26, 2026 6:47 pm

November 26, 2026 6:47 pm

MOHALI: 50000 रुपए रिश्वत की मांग करने वाला सरपंच विजीलैंस ब्यूरो ने किया काबू

मोहाली/चंडीगढ़, 24 फरवरी: मुख्य मंत्री स.भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई ज़ीरो टालरैंस नीति के अंतर्गत पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने गांव देवीनगर ( अभरावन) ज़िला एस.ए.एस. नगर के सरपंच गुरचरन सिंह को 50000 रुपए रिश्वत की मांग करने के दोष में गिरफ़्तार किया है।

आज यहां यह जानकारी देते राज्य विजीलैंस ब्यूरो के वक्ता ने बताया कि यह गिरफ़्तारी मुख्य मंत्री के भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पोर्टल पर दर्ज शिकायत के बाद अमल में लाई गई है। शिकायत की पड़ताल दौरान यह बात सामने आई कि ज़िला एसएएस नगर के गांव देवीनगर (अभरावन) के सरपंच गुरचरन सिंह ने शिकायतकर्ता का ट्रैक्टर, जो पुलिस के पास ज़ब्त था, को थाना बनूड़ से छुडवाने के बदले 100000 रुपए रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता के बार-बार विनती करने पर दोषी सरपंच के साथ सौदा 50000 रुपए में तय हुआ। शिकायतकर्ता ने रिश्वत सम्बन्धित पूरी बातचीत रिकार्ड कर ली थी।

इस सम्बन्धित दोषी विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकू कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन एसएएस नगर रेंज में मामला दर्ज किया गया है। वक्ता ने आगे कहा कि इस मामले की आगे वाली जांच जारी है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 6 2 4 0 0
Total Users : 462400
Total views : 730603

शहर चुनें