October 11, 2026 7:14 am

October 11, 2026 7:14 am

HIMACHAL: Sukhvinder Singh Sukhu ने ‘ओक ओवर’ में मनाई होली, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

अनिल कुमार शर्मा
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu ने अपने सरकारी आवास Oak Over में समाज के सभी वर्गों के साथ रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भाग लिया और पूरा परिसर भाईचारे व सद्भाव के रंग में रंगा नजर आया।
मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और आपसी प्रेम का प्रतीक है। यह पर्व जाति, पंथ और वर्ग की दीवारों को तोड़कर एकता और सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
‘ओक ओवर’ में आयोजित समारोह के दौरान पारंपरिक संगीत की धुनों पर लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने स्वयं आगंतुकों से मिलकर उन्हें रंग लगाया और त्योहार की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के कैबिनेट सहयोगी, विधायक, महापौर, महाधिवक्ता, पूर्व विधायक और नगर निगम पार्षदों के साथ-साथ वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के प्रमुख भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर होली का पर्व मनाया और प्रदेश की खुशहाली की कामना की.

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 8 1 7 3
Total Users : 428173
Total views : 683084

शहर चुनें