April 10, 2026 5:07 pm

April 10, 2026 5:07 pm

महिला आयोग ने हरियाणवी गायक आदित्य प्रताप सिंह को भेजा समन, 13 मार्च को पानीपत में होगी सुनवाई

हरियाणवी कल्चर पर बनाए गए गाने में ‘शब्दों की मर्यादा भंग’ का आरोप, महिला आयोग ने पुलिस अधीक्षक को दिए निर्देश
पानीपत/पंचकूला: हरियाणा राज्य महिला आयोग ने हरियाणवी गायक आदित्य प्रताप सिंह सिसोदिया को समन जारी किया है। आयोग ने उन्हें 13 मार्च 2026 को सुबह 11:30 बजे पानीपत के डीसी कार्यालय में आयोजित होने वाली सुनवाई में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई हरियाणवी संस्कृति पर आधारित एक गाने को लेकर दर्ज कराई गई शिकायत के बाद की गई है।
महिला आयोग द्वारा जारी पत्र के अनुसार यह शिकायत नारी तू नारायणी उत्थान समिति, पानीपत की अध्यक्ष सविता आर्य ने दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गायक द्वारा हरियाणवी कल्चर पर बनाए गए गाने में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है जिससे शब्दों की मर्यादा का उल्लंघन हुआ है।
आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हरियाणा राज्य महिला आयोग अधिनियम, 2012 की धारा 10(3) के तहत कार्रवाई शुरू की है। आयोग ने पानीपत के पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए हैं कि मामले से जुड़े सभी पक्षों की सुनवाई के लिए 13 मार्च को होने वाली बैठक में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करवाई जाए।
समन में शिकायतकर्ता सविता आर्य और शिव आरती इंडिया फाउंडेशन के डायरेक्टर शिव कुमार को भी सुनवाई में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है।
महिला आयोग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह सुनवाई पानीपत डीसी कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की जाएगी और इसमें संबंधित सभी पक्षों की मौजूदगी अनिवार्य होगी।
नोट: आयोग ने यह भी कहा है कि समन में नामित सभी व्यक्तियों का निर्धारित समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है।

Oplus_131072
BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 4 6 1 1
Total Users : 294611
Total views : 498422

शहर चुनें