April 6, 2026 6:59 am

April 6, 2026 6:59 am

ईरान युद्ध से प्रभावित खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी की मांग

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से की मुलाकात
चंडीगढ़। Deepender Singh Hooda ने ईरान-इज़राइल-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव से प्रभावित खाड़ी देशों में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी का मुद्दा उठाया है। इस संबंध में उन्होंने भारत के विदेश मंत्री Subrahmanyam Jaishankar से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा।
सांसद ने पत्र में कहा कि खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते संघर्ष के कारण हरियाणा सहित देश के कई युवा, छात्र, नाविक और कामगार प्रभावित देशों में फंसे हुए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राजनयिक और कूटनीतिक माध्यमों के जरिए उनकी सुरक्षित और शीघ्र वतन वापसी सुनिश्चित की जाए। विदेश मंत्री ने उनकी बात ध्यानपूर्वक सुनी और हर संभव सहायता का भरोसा दिया।
इस दौरान सांसद ने एक अन्य मामले को भी उठाया। उन्होंने अबू धाबी (यूएई) से हरियाणा के झज्जर जिले के गांव गुढ़ा निवासी एक भारतीय नाविक के शव को भारत लाने के लिए परिजनों को तत्काल मदद उपलब्ध कराने की मांग की।
इसके अलावा उन्होंने झज्जर जिले के गांव अच्छेज, तहसील बेरी के एक भारतीय नागरिक के ईरान में लापता होने का मामला भी विदेश मंत्री के सामने रखा। परिवार के अनुसार वह मर्चेंट शिप एमटी सतीना पर कार्यरत थे और 28 फरवरी 2026 को दुबई से ईरान गए थे। बताया गया है कि 1 मार्च 2026 को ईरान के बंदर अब्बास पोर्ट पहुंचने के बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है और परिजनों का उनसे संपर्क भी नहीं हो पा रहा है।
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने विदेश मंत्री से आग्रह किया कि ईरान स्थित भारतीय दूतावास और संबंधित अधिकारियों को इस मामले से तुरंत अवगत कराया जाए, ताकि लापता भारतीय नागरिक का पता लगाया जा सके और परिवार को जल्द आवश्यक सहायता मिल सके।
उन्होंने कहा कि विदेश में संकट की स्थिति में फंसे भारतीयों की सुरक्षा और मदद करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसके लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 4 0 3
Total Users : 291403
Total views : 493734

शहर चुनें