April 6, 2026 8:33 am

April 6, 2026 8:33 am

HARYANA: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रकट की शोक संवेदनाएं

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने वीरवार को कैथल पहुंचकर कई शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
सबसे पहले मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini हैफेड के पूर्व चेयरमैन Kailash Bhagat के आवास पर पहुंचे और उनके पिता स्वर्गीय अमरनाथ भगत के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि अमरनाथ भगत वरिष्ठ भाजपा नेता थे और उनका गत 8 मार्च को निधन हो गया था।
इसके बाद मुख्यमंत्री पूर्व मंत्री Kamlesh Dhanda के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने उनके पिता स्वर्गीय जगत सिंह मलिक के निधन पर शोक व्यक्त किया और परिवार को इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया।
मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने इसके बाद Kurukshetra Development Board के सदस्य Sanjay Chaudhary के घर पहुंचकर उनकी माता स्वर्गीय शकुंतला देवी के निधन पर भी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं।
इस अवसर पर हरियाणा के पंचायत एवं विकास मंत्री Krishan Lal Panwar सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवंगत आत्माओं का समाज और परिवार के प्रति योगदान सदैव याद रखा जाएगा।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 4 3 3
Total Users : 291433
Total views : 493777

शहर चुनें