August 29, 2026 4:35 am

August 29, 2026 4:35 am

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान में कार्यकर्ताओं को विकास और अंत्योदय का मंत्र

पिंडारा, गतौली व जुलाना मंडल में कार्यशालाएं, मुख्यमंत्री मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा ने गिनाईं केंद्र और हरियाणा सरकार की 10 वर्षों की उपलब्धियां
जींद, 16 मार्च। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 के तहत जींद जिले के पिंडारा, गतौली और जुलाना मंडल में कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। इन कार्यशालाओं में हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र और हरियाणा सरकार के पिछले दस वर्षों के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश और प्रदेश में विकास, पारदर्शिता और सुशासन की नई परंपरा स्थापित हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ के सिद्धांत की मूल भावना है।
अशोक छाबड़ा ने बताया कि केंद्र सरकार की कई योजनाओं ने गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देशभर में 4 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से 9 करोड़ से अधिक महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत करोड़ों परिवारों को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है, जबकि किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से आर्थिक सहायता मिल रही है।
हरियाणा सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में प्रदेश में पारदर्शिता और सुशासन को मजबूत करने के लिए कई अहम कदम उठाए गए हैं। मेरी फैमिली–मेरी पहचान, ई-टेंडरिंग प्रणाली, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और ऑनलाइन ट्रांसफर नीति जैसी पहलों से प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाया गया है।
कार्यशाला के दौरान संगठन की विचारधारा और सिद्धांतों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अशोक छाबड़ा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि संगठन के समर्पित कार्यकर्ता ही सरकार की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का सबसे मजबूत माध्यम हैं।
कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और उन्हें प्रभावी ढंग से निभाने के लिए प्रेरित करते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं लागू कर रही है और प्रदेश में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य व बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
प्रमुख वक्तव्य:
“पिछले दस वर्षों में विकास और सुशासन की नई मिसाल स्थापित हुई है।”
“अंत्योदय के सिद्धांत के अनुसार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।”
“संगठन के समर्पित कार्यकर्ता ही सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम हैं।”
“पारदर्शिता और जवाबदेही हरियाणा सरकार की कार्यशैली की पहचान बन चुकी है।”
“प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और क्षमता को नई दिशा देते हैं।”

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 0 8 3
Total Users : 400083
Total views : 645613

शहर चुनें