September 20, 2026 1:37 pm

September 20, 2026 1:37 pm

घरेलू हिंसा पर पंचकूला पुलिस का सख्त रुख, महिला व बेटी से मारपीट करने वाला दामाद गिरफ्तार

सरिया से हमला कर हुआ था फरार, 2019 में भी दर्ज है मामला, 2024 में घोषित किया गया था भगौड़ा

पंचकूला | 03 जनवरी। घरेलू हिंसा के एक गंभीर मामले में पंचकूला पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए महिला और उसकी बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट करने वाले फरार दामाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया सरिया भी बरामद कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सेक्टर-2 चौकी में पंचकूला निवासी एक महिला ने 3 दिसंबर को शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि उसका दामाद उसकी बेटी के साथ सरिया से बुरी तरह मारपीट कर रहा था। जब वह बीच-बचाव के लिए पहुंची तो आरोपी ने उसके साथ भी सरिया से हमला किया और मौके से फरार हो गया। घटना में घायल मां-बेटी को सामान्य नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इस मामले में थाना सेक्टर-5 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115, 117(2) और 351(2) के तहत केस दर्ज किया गया था। सेक्टर-2 चौकी इंचार्ज अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2019 में भी IPC की धारा 406 और 498-ए के तहत मामला दर्ज है। लंबे समय से फरार रहने के कारण वर्ष 2024 में अदालत ने उसे भगौड़ा घोषित किया था।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने कहा,
“घर के मामले अब घर तक ही नहीं रह जाएंगे। घरेलू हिंसा या महिलाओं के खिलाफ किसी भी अपराध को पारिवारिक मामला मानकर नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। पुलिस ऐसे मामलों में पूरी गंभीरता से कार्रवाई करेगी। पीड़ित महिलाएं निडर होकर आगे आएं, जबकि अपराधियों के लिए यह साफ संदेश है कि घर की चारदीवारी उन्हें कानून से नहीं बचा सकती।”

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 7 0 1 8
Total Users : 417018
Total views : 668291

शहर चुनें