June 21, 2026 2:50 pm

June 21, 2026 2:50 pm

पंचकूला पुलिस ने स्कूटी चोरी का किया खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा वाहन बरामद

बाबूगिरी ब्यूरो
पंचकूला, 19 मार्च 2026: पंचकूला पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर कड़ा शिकंजा कसते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। क्राइम ब्रांच ने हाल ही में हुई स्कूटी चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चोरीशुदा एक्टिवा सहित वारदात में प्रयोग की गई बाइक बरामद की है।
एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि पंचकूला निवासी एक शिकायतकर्ता ने 6 मार्च को सूचना दी थी कि उनके पिता की एक्टिवा स्कूटी सैक्टर-15 में एक दुकान के बाहर खड़ी थी, लेकिन कुछ समय बाद वापस लौटने पर स्कूटी गायब पाई गई। शिकायत के आधार पर थाना सैक्टर-14 में चोरी का मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू हुई।
क्राइम ब्रांच सैक्टर-19 के इंचार्ज मुकेश सैनी की अगुवाई में टीम ने तकनीकी साधनों और गुप्त सूचना के आधार पर 14 मार्च को आरोपी गोविन्दा और संजय को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी सैक्टर-16 पंचकूला के निवासी हैं।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि दोनों आरोपियों को 15 मार्च को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान 17 मार्च को उनकी निशानदेही पर चोरी की गई स्कूटी बरामद करवाई गई। इसके साथ ही वारदात में प्रयोग की गई बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
18 मार्च को दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। डीसीपी ने कहा, “हमारी पुलिस टीमें लगातार सक्रिय हैं और अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़कर कानून के शिकंजे में लाया जा रहा है।”
यह कार्रवाई पंचकूला पुलिस की सक्रियता और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने की क्षमता को दर्शाती है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 4 9 0 8 3
Total Users : 349083
Total views : 576367

शहर चुनें