September 17, 2026 11:58 pm

September 17, 2026 11:58 pm

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

52वीं ऑल इंडिया शहीद भगत सिंह व डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रिकेट ट्रॉफी के उद्घाटन का दिया निमंत्रण

बाबूगिरी ब्यूरो

चंडीगढ़/पंचकूला, 28 मार्च। हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन (पंजीकृत) के महासचिव अमरजीत कुमार और वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरदेव चौधरी ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके चंडीगढ़ स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को आगामी 52वीं अखिल भारतीय भगत सिंह अंडर-16 क्रिकेट ट्रॉफी और भीमराव अंबेडकर अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के ट्रॉफी अनावरण एवं उद्घाटन समारोह के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया।
महासचिव अमरजीत कुमार ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 8 अप्रैल से पंचकूला और चंडीगढ़ के इंद्रजीत ट्राई सिटी क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन पिछले 22 वर्षों (2004 से) से लगातार जूनियर वर्ग में लड़कों और लड़कियों के लिए खेल गतिविधियों, विशेषकर क्रिकेट, को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है।


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को सही दिशा देने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने जूनियर वर्ग में खेलों के उत्थान के लिए एसोसिएशन की निरंतर सेवाओं की प्रशंसा की और आयोजन की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने आगामी अप्रैल में आयोजित होने वाली 52वीं अखिल भारतीय शहीद भगत सिंह अंडर-16 क्रिकेट ट्रॉफी तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आशीर्वाद भी प्रदान किया।
इस मुलाकात के दौरान खेलों के विकास और युवाओं को खेलों से जोड़ने पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 5 1 7 3
Total Users : 415173
Total views : 665873

शहर चुनें