October 14, 2026 8:44 pm

October 14, 2026 8:44 pm

PANCHKULA: प्राइवेट प्ले वे स्कूलों को पंजीकरण करवाना अनिवार्य- उपायुक्त सतपाल शर्मा

बिना पंजीकरण चल रहे प्राइवेट प्ले वे स्कूल होंगे बंद

पंचकूला, 5 जनवरी: जिला में चल रहे सभी प्राइवेट प्ले वे स्कूलों को नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन आफ चाइल्ड राईट (एन.सी.पी.सी.आर) की हिदायतों के अनुसार चलाया जाना चाहिये। इस संबंध में ncpcr.gov.in साईट पर प्राइवेट प्ले वे स्कूलों के लिए हिदायतें उपलब्ध करवाई गयी है।
उपायुक्त सतपाल शर्मा ने बताया कि प्राइवेट प्ले वे स्कूलों के पंजीकरण के लिए संचालक अब सरल पोर्टल https://saralharyana.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते है। जिला पंचकूला में चल रहे प्राइवेट प्ले वे स्कूलों का एन.सी.पी.सी.आर की हिदायतों की पालना सुनिश्चित करने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया जाना अनिवार्य है। जिला के जिन प्राइवेट प्ले वे स्कूलों ने पंजीकरण नही करवाया है वो जल्द से जल्द अपना पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करे।
उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचकूला की टीम जल्द ही जिले भर में निरीक्षण अभियान शुरू करेगी। निरीक्षण के दौरान बिना पंजीकरण के पाए गए प्राइवेट प्ले वे स्कूलों को तुरंत बंद कर दिया जायेगा और उनके खिलाफ नियमानुसार कारवाही की जाएगी। इस अभियान का मुख्य उदेश्य बच्चों की सुरक्षा और गुणवत्ता पर ध्यान देना व प्राइवेट प्ले- वे स्कूलों की गुणवत्तापूर्ण सेवाओ को सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नही किया जायेगा।

 

 

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 3 0 1 3 3
Total Users : 430133
Total views : 685777

शहर चुनें