July 25, 2026 7:15 pm

July 25, 2026 7:15 pm

कैथल में तीन पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति, एसपी ने स्टार लगाकर किया सम्मानित

बाबूगिरी ब्यूरो
कैथल, 2 अप्रैल: जिला पुलिस में कार्यरत तीन अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। शमशेर सिंह, राजकुमार और नरेश कुमार को सब-इंस्पेक्टर (एसआई) से इंस्पेक्टर के पद पर प्रमोट किया गया है।
इस अवसर पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने तीनों अधिकारियों को स्टार लगाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं, ऐसे में अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करना चाहिए।
एसपी ने कहा कि पुलिस विभाग में प्रमोशन केवल सम्मान ही नहीं, बल्कि नई चुनौतियों और जिम्मेदारियों का प्रतीक भी होता है। उन्होंने अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता की सेवा में तत्पर रहने का संदेश दिया।
वहीं, पदोन्नत हुए तीनों इंस्पेक्टरों ने विभाग के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, उसे वे पूरी मेहनत, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 7 7 8 3 2
Total Users : 377832
Total views : 615401

शहर चुनें