August 30, 2026 7:03 am

August 30, 2026 7:03 am

सफीदों गैस त्रासदी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, हर संभव मदद का दिया भरोसा

चंडीगढ़, 4 अप्रैल: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सफीदों में हाल ही में हुई गैस त्रासदी में मृतकों के परिजनों से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाया और सरकार की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों के दुख में सहभागी होते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है, ऐसी त्रासदी किसी के साथ न हो। उन्होंने कहा कि परिवारों पर दुख का जो पहाड़ टूटा है, उस कठिन समय में राज्य सरकार पूरी तरह से उनके साथ खड़ी है।
नायब सिंह सैनी ने आश्वस्त किया कि हादसे में प्रभावित बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी, वहीं घायलों के इलाज में भी किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार हर स्तर पर पीड़ितों की मदद के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ितों को पूरा न्याय दिलाया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामले की गहन जांच सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 8 3 1
Total Users : 400831
Total views : 646649

शहर चुनें