November 28, 2026 1:04 am

November 28, 2026 1:04 am

महाराजा सूरजमल की प्रतिमा से युवाओं को मिलेगा राष्ट्रभक्ति और साहस का संदेश: मोहन लाल बड़ौली

सोनीपत में प्रतिमा का अनावरण, किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने का भरोसा
चंडीगढ़, 5 अप्रैल। हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने सोनीपत में अजेय योद्धा महाराजा सूरजमल की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि महाराजा सूरजमल की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति, साहस और वीरता का संदेश देती रहेगी।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे बड़ौली ने महाराजा सूरजमल को युद्ध कौशल, रणनीति और वीरता का अद्वितीय प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि महाराजा सूरजमल एक महान शासक, अजेय योद्धा और कुशल रणनीतिकार थे, जिन्होंने अपने जीवन में कभी कोई युद्ध नहीं हारा और अपनी प्रजा व किसानों के कल्याण के लिए अनेक कार्य किए।
उन्होंने कहा कि महाराजा सूरजमल न्यायप्रिय और धर्मनिरपेक्ष शासक थे, जो सामाजिक समरसता और समानता के प्रतीक माने जाते हैं। उनके द्वारा लड़ी गई अनेक लड़ाइयों का उल्लेख इतिहास में प्रमुखता से मिलता है, जो उनके अद्वितीय नेतृत्व और पराक्रम को दर्शाता है।
कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मोहन लाल बड़ौली ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कहा कि पांच राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की जीत तय है। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में जनता ने भाजपा को समर्थन देने का मन बना लिया है और इस बार तृणमूल कांग्रेस की हार निश्चित है। साथ ही उन्होंने कहा कि असम में भी भाजपा तीसरी बार सरकार बनाकर इतिहास रचेगी।
किसानों से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा किसान हितैषी पार्टी है और नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार किसानों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मंडियों में बेहतर व्यवस्थाएं लागू की गई हैं ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मुख्यमंत्री द्वारा 24 फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदने की गारंटी दी गई है और प्रदेश के किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भरद्वाज, विधायक निखिल मदान, मेयर राजीव जैन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 6 3 7 2 9
Total Users : 463729
Total views : 732541

शहर चुनें