August 31, 2026 8:08 am

August 31, 2026 8:08 am

चंडीगढ़ कांग्रेस को बड़ी राजनीतिक बढ़त, AAP नेता राजिंदर हिंदुस्तानी समर्थकों सहित शामिल

चंडीगढ़, 7 अप्रैल: नगर निगम चुनावों से पहले चंडीगढ़ की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल विंग के प्रदेश अध्यक्ष राजिंदर हिंदुस्तानी अपने समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हो गए।
पूर्वांचल समाज में मजबूत पकड़ वाले नेता का कांग्रेस में आगमन
राजिंदर हिंदुस्तानी की पत्नी वंदना यादव वर्ष 2021 में वार्ड नंबर-9 से आम आदमी पार्टी के टिकट पर पार्षद चुनाव लड़ चुकी हैं, जिसमें उन्हें 2705 वोट मिले थे और वे दूसरे स्थान पर रही थीं।
राजिंदर हिंदुस्तानी ने कांग्रेस की नीतियों और नेतृत्व में विश्वास जताते हुए पार्टी जॉइन की।
वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुई शामिलगी
यह शामिलगी चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लक्की की अगुवाई में संपन्न हुई। इस मौके पर पार्षद प्रेमलता तरुणा मेहता, जसबीर सिंह बंटी, दमनप्रीत सिंह बादल, हरजिंदर सिंह, बाबा यादविंदर मेहता और वसीम मीर भी मौजूद रहे।
समर्थकों का भी कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान
राजिंदर हिंदुस्तानी के साथ कई समर्थक—राममिनिस्टर, अमरजीत पासवान, रंजीत, योगेश रुद्र पटेल सहित अन्य साथियों ने भी कांग्रेस का दामन थामा।
सभी ने आगामी नगर निगम चुनावों में कांग्रेस को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।
कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मिलेगा फायदा
राजिंदर हिंदुस्तानी की पूर्वांचल समाज में मजबूत पकड़ मानी जाती है और वे सामाजिक कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं। ऐसे में उनके कांग्रेस में आने से पार्टी को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।
लक्की बोले—कांग्रेस और होगी मजबूत
इस मौके पर एच.एस. लक्की ने कहा कि राजिंदर हिंदुस्तानी और उनके साथियों का कांग्रेस परिवार में स्वागत है। उन्होंने विश्वास जताया कि इनके जुड़ने से पार्टी और अधिक सशक्त होगी और आने वाले चुनावों में कांग्रेस को इसका फायदा मिलेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान और जिम्मेदारी दी जाएगी।
चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस शामिलगी को संगठन विस्तार और जनाधार बढ़ाने की दिशा में अहम कदम बताया है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 1 3 4 5
Total Users : 401345
Total views : 647315

शहर चुनें